फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Emperor Ashoka created a united India

Jaunpur News: सम्राट अशोक ने किया अखंड भारत का निर्माण

Mon, 07 Apr 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Emperor Ashoka created a united India
मुंगराबादशाहपुर। चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने पूरे देश को अखंड भारत के रूप में बनाया। सीमा सुरक्षा को विस्तार देकर नया आयाम दिया। चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य समाज की स्थापना की। उक्त बातें शनिवार की शाम पकड़ी मोहल्ला में सम्राट अशोक जयंती पर मुख्य अतिथि बतौर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी जटाशंकर ने कही। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने अहिंसा, धर्म और समानता के सिद्धांतों से पूरे विश्व को प्रेरित किया। उनका शासन सुशासन, धर्म पालन और जनकल्याण का आदर्श उदाहरण रहा है। आयोजक सभासद रितेश मौर्या ने कहा कि सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाकर एक समृद्ध सशक्त और न्याय संगत समाज के निर्माण में योगदान दिया। ओम प्रकाश मौर्य, अच्छेलाल मौर्य, राकेश मौर्य, सम्राट विशाल मौर्य, मानिकचंद, संतोष मौर्य, डॉ. राहुल मौर्य, महेश चंद्र, सुनील मौर्य व आनंद मौर्य आदि ने सम्राट अशोक के जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। इसके पहले रैली सिपाह मोहल्ला मौर्या बस्ती से निकलकर पकड़ी मोहल्ला पेट्रोल पंप पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई। मौजूद लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। आयोजक सभासद रितेश मौर्या ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed