फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   elegation of coreption in purvanchanl university

पूविवि में भ्रष्टाचार का आरोप, राज्यपाल से जांच की मांग

Fri, 05 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
elegation of coreption in purvanchanl university
05- जोगियापुर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर संयुक्त पत्रकार वार्ता करते शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ल? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने पूर्वांचल विवि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर विवि को आवंटित धनराशि से हुए कार्यों के जांच की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष फै हसन तबरेज ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा है कि विवि में मनमाने ढंग से नियुक्तियों का खेल चल रहा है। लॉक डाउन में गोपनीय तरीके से नियमों दरकिनार कर अपने लोगों की नियुक्तियां कर दी गई है। इन नियुक्तियों को बिना रजिस्ट्रार के दस्तखत के जारी नहीं किया जा सकता था। दबाव के कारण रजिस्ट्रार छुट्टी पर चले गए। कुलपति अपने चहेतों को रजिस्टार का चार्ज दिलवाकर नियुक्तियों के लिए नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर करवाना चाहते हैं। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुलपति की ओर से विश्वविद्यालय विकास के लिए पूर्व में एकत्रित की गई अरबों की सावधि जमा राशि को निकालकर बेहिसाब मनमाने ढंग से खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 की शोध प्रवेश परीक्षा परिणाम में भी गड़बड़ी की गई। जिन अभ्यर्थियों को पास किया गया कुछ दिन बाद उन्हीं अभ्यर्थियों को फेल कर दिया गया। कुलपति के खिलाफ दो महीने तक विरोध प्रदर्शन छात्रों ने किया, लेकिन अभ्यर्थियों के समस्या की अनदेखी कर दी गई। विवि में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस पर अंकुश लगाने के लिए राज्यपाल से हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई जरुरी है। उन्होंने बताया कि विवि में व्याप्त अनियमितताओं का आंकलन करने के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी में ज्ञानेश सिंह, विकास तिवारी, सत्यवीर सिंह, उस्मान अली, शिखर द्विवेदी शामिल हैं। इस बाबत विवि के कुलपति से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ। विवि के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल और मीडिया प्रभारी मनोज मिश्र ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed