फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity was interrupted for three hours in half the city

आधे शहर की तीन घंटे बाधित रही बिजली

Sun, 22 May 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electricity was interrupted for three hours in half the city
हुसैनाबाद 132 केवीए विद्युत उप केंद्र की मेन लाइन का जला जंफर। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर के हुसेनाबाद स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन का जंफर रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे जल गया। इससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। इस दौरान लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, लोग गर्मी व उमस से भी परेशान रहे। उधर, बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जंफर ठीक करने में जुट गए। तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हुसेनाबाद स्थित विद्युत उपकेंद्र से आधे शहर में बिजली की आपूर्ति होती है। इसका लाभ तकरीबन डेढ़ लाख की आबादी ले रही है, लेकिन रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे इस विद्युत उपकेंद्र का जंफर अचानक जल गया। इससे हुसेनाबाद, मियांपुर, पुलिस लाइन, कचहरी रोड, ओलंदगंज, रोडवेज, ताड़तला, मीरमस्त, अटाला, किला, मुल्लाह टोला और राजासाहब का पोखरा सहित तकरीबन आधे शहर की आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उधर, इसकी जानकारी होते ही बिजली निगम के कर्मचारियों की ओर से जंफर को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया लेकिन वह सुबह साढ़े 11 बजे तक जंफर को ठीक कर पाए। इससे तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालत यह रही कि छुट्टी का दिन होने के कारण लोग जरूरी काम नहीं कर पाए। वहीं, दैनिक दिनचर्या के काम भी नहीं कर पाए। लोगों गर्मी व उमस के कारण पसीने से भी तरबतर रहे।
विज्ञापन

132 केवी विद्युत उपकेंद्र हुसेनाबाद की मेन लाइन का सुबह साढ़े आठ बजे अचानक जंफर जल गया, जिससे तकरीबन आधे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई भी, लेकिन तीन घंटे में उसे ठीक कर साढे 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। - नजम अहमद, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed