फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity supply was disrupted for more than 33 hours in Chandpur ward

Jaunpur News: चांदपुर वार्ड में 33 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति

Fri, 13 Jun 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for more than 33 hours in Chandpur ward
जिले में मनमानी बिजली की हो रही कटौती से जनता परेशान है। लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग के कारण गर्मी की तपिश से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रात में उमस और दिन में धूप के कारण लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोड व लो वोल्टेज की समस्या के चलते एसी कूलर व पंखे भी जवाब दे गए हैं। शहर में विद्युत आपूर्ति का 22 घंटे व गांव में 18 घंटे दावा के बाद भी शहर के चांदपुर वार्ड में बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब सुबह 9 बजे से लेकर बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे तक लगभग 33 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शहर में दिन में हर एक घंटे के अंतराल पर 35 से अधिक बार हुई बिजली की कटौती से लोगों को गर्मी में बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। ओवरलोड व लो वोल्टेज की समस्या से भीषण गर्मी की तपिश से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शहर के उमरपुर में बुधवार की बीती रात को रात 12 बजे से सुबह करीब 9 बजे के बीच आधे घंटे पर 15 मिनट के लिए 12 से अधिक बार बिजली की कटौती हुई जिससे रात में लोगों की नींद उड़ गई। इसके अलावा तारापुर कॉलोनी, नईगंज, ओलंदगंज, कोतवाली आदि क्षेत्रों में रात करीब 10 बजे से सुबह 7 बजे के बीच करीब 45 मिनट पर 18 मिनट के लिए 25 से अधिक बार व दिन में सुबह करीब 10 बजे से शाम 7 बजे तक हर 35 मिनट पर 10 मिनट के लिए 3 घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं हुई। मड़ियाहूं नगर क्षेत्र में रात करीब 8 बजे से 1 बजे तक कुल 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर में रात-दिन कुल मिलाकर 8 से 10 घंटे बिजली गुल रही जिससे लोगों को खुले आसमान के नीचे लोगों को रात गुजारनी पड़ी। इसके अलावा सुइथाकला, खुटहन, मल्हनी, धर्मापुर आदि क्षेत्रों में रात 10 बजे से 2 बजे तक और सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक 20 मिनट पर 15 से अधिक बिजली की कटौती हो रही है। सुरेरी विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत क्षेत्रों में रात में 10 बजे से 1 बजे तक व दिन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल 7 घंटे से अधिक समय के लिए बिजली की ट्रिपिंग हुई। इसके कारण लोगों को हाथ के पंखे का सहारा लेना पड़ा। तेज गर्म हवा के चलते आम जनता ही नहीं बल्कि पेड़ पौधे झुलस जा रहे हैं। इससे किसान समय पर अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं जिस फसले सूख जा रही हैं। बारिश न होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या आम जनमानस सहित किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है दूसरी ओर भीषण गर्मी और उम्र के कारण बिजली समय से आपूर्ति न होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है कई घंटे बिजली गुल हो जाती है दूसरी और किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने से धन आदि की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अत्यधिक गर्मी व बिजली की अधिक खपत के कारण ओवरलोड के चलते बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। क्षमता वृद्धि का काम अभी जारी है। बरसात होते ही समस्या से निजात मिलेगी। मुकेश बाबुल, अधीक्षण अभियंता, सर्किल प्रथम, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article