Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity employees will go on strike for 72 hours from 10 o'clock tonight

Jaunpur News: बिजली कर्मचारी आज रात 10 बजे से जाएंगे 72 घंटे की हड़ताल पर <bha>--</bha>-

Thu, 16 Mar 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees will go on strike for 72 hours from 10 o'clock tonight
जौनपुर। बिजली कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार की रात्रि 10 बजे से 72 घंटे के लिए हड़ताल पर जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है और अपनी तैयारी कर ली है जिससे किसी प्रकार की असामान्य स्थिति उत्पन्न न हो । वहीं कर्मचारियों ने हड़ताल से पहले बुधवार को सात घंटे तक कार्य बहिष्कार करके सरकार को चेताया है। हाइडिल परिसर में सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक धरना भी दिया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को लेकर 132 केवीए उपकेंद्र परिसर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के धरना दिया। निगम की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को अवर अभियंता रमेश कुमार की अध्यक्षता में कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। ऊर्जा क्षेत्र के सभी कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार को पूरा समर्थन दिया। निगम प्रबंधन के विरूद्ध प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। संघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया गया। जिसके कारण केंद्रीय आह्वान पर कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना सभा में अभियंता मनीष कुमार यादव, अरविंद मिश्रा, सत्या उपाध्याय, धर्मेन्द्र कुमार, पंकज जायसवाल, प्रमोद मौर्या, जितेंद्र यादव, मुकुंद यादव, दीपक तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि सरकार चाहे तो हम सभी को गिरफ्तार कर लें लेकिन समझौते को लागू हुए बिना आंदोलन किसी भी दशा में वापस नहीं लिया जाएगा।
इस मौके पर अभियंता अभिषेक केसरवानी, तारा सिंह, अशोक कुमार सिंह, धर्मेन्द्र मौर्या, अनीश कुमार यादव, रमेश च्रन्द सिंह, संजय लाल प्रजापति, अश्वनी श्रीवास्तव, विश्राम मौर्या, निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह ने किया।

.........................................
उपभोक्ताओं की शिकायत के लिए बना कंट्रोल रूम:-
अधीक्षण अभियंता नोडल इंजीनियर विवेक खन्ना ने बताया कि जनपद में विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अभियंताओं की मांगों को लेकर 16 मार्च की रात्रि 10 बजे से सांकेतिक हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने व उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित एवं समय से निस्तारण के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कार्यालय अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल-प्रथम में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, यह 24 घंटे चालू रहेगा। जिसका मोबाइल नंबर 9450963636 है। इस कंट्रोल रूम के प्रभारी आपरेशन मैनेजर, वर्ल्ड क्लासिक सर्विसेस लिमिटेड प्रतीक कुमार सिंह मोबाइल नंबर 9119908497 को बनाया गया है। लोगों को किसी प्रकार की समस्या होने पर इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed