{"_id":"68e561096fbb4f0688028b26","slug":"electricity-did-not-reach-33-schools-in-the-block-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-142086-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ब्लाॅक के 33 स्कूलों में नहीं पहुंची बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ब्लाॅक के 33 स्कूलों में नहीं पहुंची बिजली
विज्ञापन
मड़ियाहूं। विकासखंड क्षेत्र के 33 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में आज तक बिजली कनेक्शन हुआ है। गर्मी के मौसम में बच्चे उमस भरी गर्मी में बैठकर पढ़ाई करने को विवश हैं।
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन को 31 लाख का भुगतान करने के बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं मिला।
क्षेत्र के 29 प्राथमिक विद्यालयों और चार कंपोजिट विद्यालयों को आज तक विद्युत कनेक्शन नहीं मिला है। नया सत्र शुरू हुए 6 माह से अधिक बीत चुके हैं। बिना बिजली पंखा के बच्चे इन स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। स्मार्ट क्लास शो पीस बन गए हैं। सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए समय-समय पर नई-नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऑनलाइन प्रोजेक्टर बोर्ड से स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन विकासखंड के 33 परिषदीय विद्यालय इन सुविधाओं से वंचित हैं। लापरवाही से अभी तक विद्यालयों में कनेक्शन नहीं हुुआ।