फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Election to be held today

पोलिंग पार्टियां बूथों पर, पांच ब्लाकों में मतदान आज

Sat, 28 Nov 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Sat, 28 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Election to be held today
ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पहले चरण के पांच ब्लाकों में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार की शाम बूथों पर पहुंच गईं। प्रथम चरण में पांच ब्लाकों के 885194 मतदाता 8016 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रशासन की तरफ से शांतिपूर्ण और सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है। प्रथम चरण में ग्राम प्रधान के 3678 और  ग्राम पंचायत सदस्य के 4338 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को पहले चरण में सुइथाकला, शाहगंज, खुटहन, करंजाकला और बक्शा ब्लाक में मतदान होना है। इस दौरान 489 प्रधान पद के लिए 3678 प्रत्याशी और 6061 सदस्य पद के लिए 4338 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आठ लाख 85 हजार 194 मतदाता अपना मत देकर कर देंगे। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से 5372 कर्मचारियों को मतदान कार्मिकों के रुप में लगाया गया हैं। जबकि 540 मतदान कार्मिक रिजर्व रखे गए हैं। 10 जोनल व 65 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 32 मोबाइल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और प्लस अति सवेंदनशील बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां वीडियों कैमरा की निगरानी में वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed