फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Election commission reviews election preparations

निर्वाचन आयोग ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Election commission reviews election preparations
जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को आगामी विधानसभा की प्रशासनिक स्तर से चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए आए फार्म-6 की बूथवार जांच की जाएगी। जिसकी मानीटरिंग अधिकारी रोज करें। साथ ही 18 से 19 वर्ष के मतदाता को अधिक से अधिक जोड़ने को कहा गया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के स्वीप को-आर्डिनेटर आरके सिंह ने भी कलेक्ट्रेट सभागार में स्वीप कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। निर्देश दिया कि ऐसे बूथ चिह्नित किए जाए, जहां मतदाता प्रतिशत कम हो। विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक दीवालों पर मतदाता जागरुकता के संबंध में वाल पेंटिंग कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन साक्षरता क्लब, चुनावी पाठशाला एवं मतदाता जागरूकता फोरम के बारे में आमजन को जानकारी होनी चाहिए, ताकि लोग मतदाता बनने के साथ-साथ निर्वाचन से संबंधित साक्षरता जानकारी भी प्राप्त करें। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके पंडित ने बताया कि जनपद का स्वीप प्लान फरवरी 2022 तक बना हुआ है, जिसके तहत 17 जून 2021 से स्वीप के तहत विभिन्न प्रकार के जागरूकता के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जनपद का जेंडर रेशियों 885 से बढकर 897 हो गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

93 परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई चुनावी पाठशाला
जौनपुर। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड मुफ्तीगंज के सभी 93 परिषदीय विद्यालयों पर सोमवार को चुनावी पाठशाला आयोजित कर लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक व प्रेरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में मुफ्तीगंज के सभी परिषदीय विद्यालयों पर चुनाव पाठशाला आयोजित हुई। कंपोजिट विद्यालय एकहउनी पर आयोजित चुनावी पाठशाला में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने कहा कि कल 30 नवंबर वोटर बनने की अंतिम तिथि है। इसलिए हम सभी संकल्प लें कि गांव व अन्य जगहों पर लोगों से संपर्क कर लोगों को प्रेरित करें कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है या जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वो तुरंत मतदाता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed