{"_id":"6a344847d9897c7e50028f47","slug":"elderly-mans-body-found-soaked-in-blood-blood-was-oozing-from-his-head-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-157350-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खून से लथपथ मिला वृद्ध का शव, सिर से निकल रहा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खून से लथपथ मिला वृद्ध का शव, सिर से निकल रहा था खून
विज्ञापन
वीरभानपुर में 75 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
चंदवक। थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बंतरी गांव निवासी रामदुलार यादव (75) का शव उनके पाही के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला। मृतक के पोते आदित्य यादव ने हत्या कर शव को घटनास्थल पर फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मृतक के घर से पाही की दूरी करीब दो किमी है। पुलिस बोली मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे वीरभानपुर स्थित मोढ़ैला-थानागद्दी मार्ग के किनारे मृतक के पाही के पास रामदुलार यादव का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पौत्र आदित्य यादव ने बताया कि उनके दादा के सिर, मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था, जिससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद घटना की सूचना डायल-112 और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक रामदुलार के दो बेटे थे। बड़े बेटे रामजनम यादव एवं छोटे बेटे लालबाहादुर यादव हैं। रामजनम यादव की बीमारी के चलते ही दस वर्ष पूर्व मुंबई में ही मौत हो चुकी है।
आदित्य यादव ने आरोप लगाया कि उनके दादा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने करीब एक वर्ष पूर्व उनकी लगभग नौ बिस्वा जमीन का केवल 15 लाख रुपये में बैनामा करा लिया था जबकि जमीन की कीमत 25 लाख से अधिक है। परिजनों को जानकारी होने पर आदित्य की मां अनिता देवी ने न्यायालय में वाद दाखिल कर जमीन के हस्तांतरण पर रोक लगवा दी थी। आदित्य का आरोप है कि जमीन के बैनामे के बाद संबंधित लोग रामदुलार यादव को अपने पास ही रखते थे और इसी संपत्ति विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चला आ रहा था। ऐसे में परिवारजन उनकी मौत को हत्या मान रहे हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।