फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly father dies after beating son

बेटे की पिटाई से घायल बुजुर्ग पिता की मौत

Tue, 09 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly father dies after beating son
नेवढि़या। थाना क्षेत्र के परेवा गांव में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर पिता-पुत्र में सोमवार की देर शाम कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान बेटे ने गुस्से में आकर लाठी से बुजुर्ग पिता पर वार कर दिया था। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

नेवढि़या थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी उमाशंकर चौहान (75) और बड़ा बेटा सुनील चौहान कई वर्षों से अलग रहते थे। इसके चलते पिता-पुत्र में नहीं बनती थी। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर आपस में वाद-विवाद होता रहता था। सोमवार देर शाम को सुनील चौहान दरवाजे पर लगे हैंडपम्प से पानी लेने गया था, जैसे ही हैंडपम्प से पानी निकालने लगा, वैसे ही पिता ने कहा कि हैंडपम्प खराब है। पहले बनवाओ, उसके बाद पानी लेना। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में वाद-विवाद होने लगा। सुनील गुस्से में आकर अपने पिता की लाठी से जमकर पिटाई कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां रात में ही उमाशंकर की छोटी बहू रेनू चौहान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुनील और उसकी पत्नी चंद्रलेखा के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। वही, मंगलवार सुबह पिता उमाशंकर चौहान की उपचार के दौरान मौत हो गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप ने बताया कि हैडपम्प से पानी भरने को लेकर पिता पुत्र में विवाद हुआ था, उसी दौरान पुत्र के पिटाई से पिता गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed