फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight years old boy dies due to dog bite in jaunpur family not have money for hospitalization and anti rabies injection

जौनपुरः कुत्ता काटने से आठ वर्षीय बालक की मौत, अस्पताल जाने और इंजेक्शन के लिए परिवार के पास नहीं थे पैसे

Thu, 02 Sep 2021 07:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Sep 2021 07:02 PM IST
सार

आठ वर्षीय बालक को तीन दिन पहले कुत्ते ने काटा था। गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसकी मां रेनू के अनुसार उसे अस्पताल ले जाने के लिए घर में पैसे नहीं थे। जब तक लोग मदद के लिए पैसे जुटाते तब तक बालक की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Eight years old boy dies due to dog bite in jaunpur family not have money for hospitalization and anti rabies injection
अस्पताल में बच्चे के शव के साथ मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के मीरपुर गांव में कुत्ते के काटने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की मां रेनू के मुताबिक उसके पास बेटे को अस्पताल ले जाने और इंजेक्शन लगवाने तक का पैसा नहीं था। मीरपुर गांव की जोगीवीर बस्ती में रहने वाले बबलू मुसहर के पुत्र कृष्णा (8) को मंगलवार को घर के पास ही कुत्ते ने काट लिया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसकी मां रेनू के अनुसार उसे अस्पताल ले जाने के लिए घर में पैसे नहीं थे। बेटे के इलाज के लिए उसने आस पास के लोगों से मदद मांगी तो बस्ती के लोगों ने दस-बीस रुपये कर कुछ पैसे एकत्र किए। लेकिन, इसी दौरान बालक ने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


कृष्णा गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। मां के मुताबिक मंगलवार को जब बेटे को कुत्ते ने काटा था तो सूई लगवाने के लिए वह एक निजी चिकित्सक के पास गई थी। चिकित्सक ने तीन सौ रुपये मांगे जो उसके पास नहीं थे। ऐसे में वह कुत्ता काटने की सूई न लगवाकर सिर्फ टिटनेस की सूई लगवाकर घर चली आई थी।  हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि बालक को इसके पहले भी कुत्ते ने काटा था मंगलवार को उसे दोबारा कुत्ते ने काट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रैबीज वैक्सीन  लगवाने के लिए यहां के लोगों को बीस किलोमीटर दूर सीएचसी मछलीशहर जाना होता है। एक तो गरीबी दूसरे जागरूकता के अभाव के चलते बहुत से लोग कुत्ता काटने पर सूई लगवाने के लिए इतनी दूर नहीं जाते।  ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता काटने की सूई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एएनएम सेंटर पर भी उपलब्ध होनी चाहिए। 

सड़क हादसों में छात्र समेत तीन की मौत

जौनपुर जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सीओ के समझाने बुझाने पर साढ़े तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

महराजगंज थाना क्षेत्र के चारो गांव निवासी सहायक अध्यापक सुभाष सरोज (42)  की मौत पिकअप की चपेट में आने से हो गई। वहीं पोरईकला के पूर्व प्रधान रामआसरे राजभर (63) गाजीपुर जिले के सैदपुर में एक निजी संस्थान में असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर पर भदैला गांव के पास वह पहुंचे थे कि मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।  मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed