फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight nominated for the post of head and three for Panchayat member.

Jaunpur News: प्रधान पद के लिए आठ व पंचायत सदस्य के लिए तीन ने किया नामांकन

Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Eight nominated for the post of head and three for Panchayat member.
जौनपुर। जिले में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के खाली पदों के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पूरा हुआ। इसमें प्रधान पद के लिए आठ और पंचायत सदस्य पद के लिए कुल तीन ले नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 19 फरवरी को मतदान होगा और 21 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे। शनिवार को नामांकन करने वालों में प्रधान पद के लिए खुटहन विकास खंड से मनोरमा, संगीता, पूनम और सीमा भारती, सिकरारा विकास खंड से ज्योति, अरुणिमा यादव व अंजना सिंह ने तथा बक्शा विकास खंड से भानमति ने नामांकन किया। वहीं पंचायत सदस्य पद के लिए केराकत विकास खंड से राजेंद्र, जलालपुर विकास खंड से अशोक कुमार और मछलीशहर विकास खंड से चंद्ररेखा ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 19 फरवरी को मतदान होगा। इसके बाद 21 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन

महिला समेत तीन ने किया नामांकन: मडियाहूं। ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पदों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए अलग-अलग गांव से दो लोगों ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी एडीओ आईएसबी रामजीत ने बताया कि वार्ड संख्या तीन सराय कालिदास से राहुल यादव ने एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार वार्ड संख्या एक गौरा से विक्रमा ने अपना नामांकन किया। उधर महराजगंज ब्लाक के भीमपुर ग्राम सभा के वार्ड नंबर 8 में एक महिला ने नामांकन किया। एक ही नामांकन होने से सह सीट निर्विरोध मानी जा रही है। भीमपुर ग्राम पंचायत की वार्ड नं 8 के सदस्य रहे राम आशीष उपाध्याय की मौत के बाद यह पद खाली था। नामांकन प्रक्रिया शनिवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक पूरी की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि खाली एक पद पर मृतक राम आशीष की पत्नी विमला देवी ने नामांकन किया। एक ही नामांकन होने से यह सीट निर्विरोध मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed