फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight injured in road accidents

सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Wed, 04 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 04 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in road accidents
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बुधवार को आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नगर के मडि़याहूं पड़ाव के पास बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया जबकि सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार के पास ट्रक के धक्के से आटो रिक्शा पलट गया।

चालक समेत उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है। लाइन बाजार थानाक्षेत्र के पचोखर गांव निवासी विजय कुमार मिश्रा (40) घर से शहर आ रहे थे।
विज्ञापन


रेलवे क्रासिंग पर जैसे ही फाटक खुला तो दोनों छोर से वाहन तेजी से निकलने लगे। वाहनों की भीड़ में वह गिर पड़े और पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकरारा संवाददाता के अनुसार जौनपुर शहर से सवारी लेकर आटो रिक्शा सिकरारा जा रहा था। लाला  बाजार के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से धक्का लग गया और आटो पलट गया।

उसमें सवार चालक सिकरारा थाना क्षेत्र के लाजीपार गांव  निवासी मो. कलीम, उसके भाई मो. शकील, सिटी स्टेशन निवासी साहेब लाल (55), महेंद्र कुमार (20) समेत कुल सात लोग घायल हो गए।


108 एंबुलेंस सेवा से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को सिकरारा पुलिस ने थाने के पास रोक लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed