फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight criminal arrested with 10 bikes for stealing vehicles and changing number plates in jaunpur

जौनपुर पुलिस का एक्शन: चोरी की 10 बाइक के साथ आठ बदमाशों को किया गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे वाहन

Sat, 06 Dec 2025 01:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Dec 2025 01:16 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो बाइक चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चोरी के पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। इस दौरान 10 बाइक के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Eight criminal arrested with 10 bikes for stealing vehicles and changing number plates in jaunpur
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात्रि कुरेथु गजना मार्ग के पास से आठ वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके बाद पास से चोरी 10 बाइक बरामद हुई। यह सभी चोर नंबर प्लेट बदलकर वाहनों का प्रयोग करते थे, उसके बाद उसको बेच देते थे। जिससे यह पुलिस की पकड़ से दूर थे।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव निवासी प्रिंस पांडेय की बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना चल रही थी। इसी दौरान गौराबादशाहपुर पुलिस गश्त कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोर वाहन लेकर कहीं बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


पुलिस की दोनों टीमें तुरंत सक्रिय हो गई और दोनों तरफ से घेराबंदी कर दी। मुखबिर के अनुसार दी गई सूचना सही निकली। पुलिस ने गजना कुरेथु मार्ग पर आठ युवकों को 10 बाइक के साथ देखा जो खड़े थे। पुलिस ने वहां खड़े आठ चोरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PHOTOS: काशी तमिल संगमम में बनारसी बिरहा, पचरा और दादरा पर झूमे तमिल शिक्षक; कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति    

पकड़े गए चोरों ने अपना नाम शिवम यादव उर्फ बड़डू निवासी इमलो जफराबाद, अभिषेक यादव निवासी करमौना गौराबादशाहपुर, सोनू यादव निवासी बालेमउ, हेमंत कुमार यादव कौवापार, सिंकदर यादव निवासी कबीरुद्दीनपुर, सत्यम पाल गजना थाना गौराबादशाहपुर, शशिकांत यादव निवासी मोलनापुर, रतन सागर उर्फ छोटू निवासी उदियासन थाना केराकत कोतवाली बताया। पुलिस ने बताया कि यह लोग वाहनों को चुराकर उसका नंबर प्लेट बदलकर बेच देते हैं। पुलिस ने आठ मोबाइल व कई बदले हुए नंबर प्लेट बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed