फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight blocks including Badlapur, Suitha will be headed by SC class in Unreserved, Shahganj, Ramnagar

बदलापुर, सुईथा समेत आठ ब्लाक अनारक्षित, शाहगंज, रामनगर में एससी वर्ग का होगा प्रमुख

Wed, 03 Mar 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eight blocks including Badlapur, Suitha will be headed by SC class in Unreserved, Shahganj, Ramnagar
जौनपुर। ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पाने की हसरत कइयों की अधूरी रह जाएगी। लंबे समय से अपने लिए अनुकूल माहौल बनाने में जुटे कई दावेदारों की राह में आरक्षण ने रोड़ा अटका दिया है। प्रमुख का पद दूसरे वर्ग में आरक्षित होने से वह मायूस हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी अनंतिम सूची में आठ ब्लाक अनारक्षित रखे गए हैं। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले अधिकांश ब्लाक अनारक्षित हैं, जबकि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र की सभी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई।
विज्ञापन

कुल 21 ब्लाकों में से आठ सीटें अनारक्षित हैं। इसमें सुजानगंज, बदलापुर, सुईथाकला, महराजगंज, मुंगराबादशाहपुर, रामपुर, बरसठी और केराकत शामिल हैं। इसमें से बदलापुर, महराजगंज, सुईथाकला ब्लाक का ज्यादातर हिस्सा बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में है। वहीं सिकरारा, डोभी, मुफ्तीगंज ब्लाक प्रमुख की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। अनुसूचित जाति महिला के लिए बक्शा व खुटहन और अनुसूचित जाति के लिए शाहगंज, रामनगर ब्लाक को आरक्षित किया गया है। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में आने वाले खुटहन और शाहगंज दोनों ब्लाक इसी श्रेणी में हैं। राज्य मंत्री व सदर विधायक के गृह क्षेत्र वाला करंजाकला ब्लाक पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। मड़ियाहूं को भी इसी श्रेणी में रखा गया है। सिरकोनी, मछलीशहर, जलालपुर, धर्मापुर ब्लाक में पिछड़ा वर्ग का प्रमुख चुना जाएगा। आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद इन ब्लाकों में अभी से उठापटक तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed