फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eid closer

ईद करीब

Mon, 19 Jun 2017 12:44 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 19 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Eid closer
कपड़ों की खरीददारी करते लोग। - फोटो : jaunpur
ईद को सप्ताहभर का समय है। ऐसे में खरीदारी के लिए बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खाने पीने के सामानों से लेकर कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनो की दूकानों पर भीड़ मौजूद है। देर रात तक दूकानें खुलने से लोग खरीदारी में व्यस्त हो गए हैं। साप्ताहिक बंदी के दिन कोतवाली-सब्जी मंडी तक लगने वाली अस्थायी दूकानों पर रविवाद को खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


रमजान का आखिरी अशरा जारी है। रोजेदार मस्जिदों में जहंा एतेकाफ में बैठे हैं तो वहीं शबे क्रद में इबादतों का दौर भी जारी है। चूंकि आगामी जुमा अलविदा जुमा होगा। इसलिए लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। वैसे भी तरावीह पूरी होने के  बाद बाजारो में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगती है। ऐसे में अब ईद को सप्ताहभर का समय रह गया है। इसलिए लोग जल्दी से जल्दी ईद की खरीदारी पूरी कर लेना चाहते हैं। नगर के ओलंदगंज, हरलालका रोड, जहांगीराबाद, कोतवाली, सब्जी मंडी, नवाब यूसुफ रोड, चहारसू आदि इलाकों में बाजारों में रौनक देखते बन रही है। शाम होते ही यहां खरीदार उमड़ रहे हैं। कपड़ों की दूकानों से लेकर सौंदर्य प्रसाधन, फुटवियर और खाने पीने के सामानों की दूकानों पर खरीदारी तेज हो गई है। ब्रांडेड व मंहगे परिधान लेने वालों के लिए बाजार की दुकानों पर हर प्रकार की कीमत के विभिन्न डिजाइनों के कपड़े उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


स्टेशन रोड पर फुटपाथ पर सजी कपड़े की दूकान से खरीददारी करने पहुंची परवीन बानो और शबा अंजुम ने बताया कि ईद के दिन सभी गरीब व अमीर परिवार अपनी-अपनी हैसियत के अनुसार सभी परिवार जनों के लिए नए कपड़े जरूर बनवाते हैं। कहा कि वैसे तो बाजार में हर चीज पर मंहगाई सिर चढ़ कर बोल रही है। लेकिन पटरी पर लगने वाले इन बाजारों से अपने बजट के अनुसार कपड़े आदि मिल जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed