{"_id":"5ef63b318ebc3e42e463a397","slug":"effigy-of-pm-cm-and-petroleum-minister-burnt-jaunpur-news-vns532454750","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम, सीएम और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम, सीएम और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन
जफराबाद। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला में शुक्रवार को भी जारी रहा। सपा ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका दहन आम आदमी पार्टी ने डीएम को ज्ञापन सौंप मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की।
सपा नेता अजीत यादव बाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिरकोनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पोस्टर जलाकर विरोध जताया। अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव में महंगाई पर जो नारे गढ़े थे, वह अब जुमला बनकर रह गया है। जनता महंगाई से परेशान है। लॉक डाउन में किसान मजदूर पहले से ही त्रस्त हैं। लोगों का काम धंधा चौपट हो गया है। ऊपर से उन पर महंगाई का बोझ लादा जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष विकास यादव, छात्र नेता शिवम यादव, शेखर यादव, विनोद शर्मा, शैलेंद्र यादव, कुंदन यादव आदि रहे। उधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस अवसर पर जिला सह संगठन संयोजक बबलू गुप्ता ने कहा कि जब कोरोना जैैसी महामारी से आम जनमानस पूरी तरह त्रस्त है, ऐसे में कीमतों को लगातार बढ़ाकर सरकार महंगाई को हवा दे रही है।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष दक्षिणी बंटी अग्रहरि ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार डीजल ने पेट्रोल को पछाड़ दिया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद जैदी, आशीष यादव, विशाल यादव, गोलू कन्नौजिया, कमलेश साहू आदि शामिल रहे।