फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Education could not hear multiplication friend, instructions to terminate service

पहाड़ा नहीं सुना सकी शिक्षा मित्र, सेवा समाप्ति का निर्देश

Wed, 15 Jan 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Education could not hear multiplication friend, instructions to terminate service
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को मड़ियाहूं ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कुरनी का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में तैनात शिक्षा मित्र मीरा सिंह 17 का पहाड़ा नहीं सुना सकी। डीएम ने उसकी सेवा समाप्ति के निर्देश दिए हैं। विद्यालय में पंजीकृत 222 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 9 उपस्थित थे।
विज्ञापन

विद्यालय में छात्रों की तुलना में शिक्षकों की संख्या भी अधिक थी। बीएसए को अनुपात के अनुरुप तैनाती का निर्देश दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्यामिनी सिंह को बाउंड्री वाल के किनारे पेड़ लगवाने, बच्चों को टाट-पट्टी पर खाना खिलाने के निर्देश दिए। डीएम ने मुंगराबादशाहपुर के कुड़रिया ग्राम में मुसहर बस्ती का भी औचक निरीक्षण किया। सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गांव में शौचालय निर्माण के पैसे लाभार्थियों के खाते में न भेजकर ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कराने की जानकारी मिली। कडी़ नाराजगी जताते हुए डीएम ने ग्राम प्रधान राजेश कुमार पटेल और सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत कार्य 01 वर्ष से न मिलने की शिकायत की। सोनी पत्नी मनोज से डिलीवरी के वक्त महेशगंज स्थित सीएचसी पर 600 रुपये नर्स व दाई के माध्यम से लिए जाने का मामला संज्ञान आने पर डीएम ने रुपये वापस कराने का निर्देश चिकित्साधिकारी को दिया। उन्होंने रोजाना शाम को बस्ती में एक अध्यापक को पढ़ाने के लिए भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed