फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   edcation

केंद्रीय मंत्री ने किया कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

Mon, 16 Sep 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
edcation
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। इसके बाद अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने कौशल विकास और प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत कर एक अच्छी पहल की है। युवाओं की आबादी वर्किंग फ़ोर्स बनें यह हमारे प्रधानमंत्री की सोच है। इसके लिए युवाओं का कौशल विकास जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंनें कहा कि कौशल विकास केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपने सपनों को साकार करेंगे। परंपरागत रूप से कार्य करने वाले बहुत से लोग कुशल है, लेकिन उनके पास कोई प्रमाण पत्र नहीं होता। उन्हें कौशल विकास केंद्रों से प्रमाणपत्र देकर मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि परंपरागत पढ़ाई के साथ साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण भी विद्यार्थियों को मिले जिससे पढ़ाई पूरी करते ही उन्हें रोजगार उपलब्ध हो सके। इसके लिए राज्य सरकारों से सहमति ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से हमारा देश मजबूत हुआ है। हमारी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की टीम आएगी और अध्ययन करेगी कि किस क्षेत्र में यहां के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाए। आयोजन सचिव डॉ राजकुमार ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो बीबी तिवारी रहे। आभार प्रो अविनाश पाथर्डीकर एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह, विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, सीमा द्विवेदी, पीयूष सक्सेना, प्रो आरएन त्रिपाठी, प्रो रंजना प्रकाश, वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो एके श्रीवास्तव, प्रो मानस पांडेय, प्रो वंदना राय, प्रो राम नारायण, प्रो अजय प्रताप सिंह, डॉ वीरेंद्र विक्रम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, डॉ सतेंद्र सिंह, डॉ आलोक सिंह, राकेश यादव, डॉ ज गदेव, डॉ सुरजीत यादव, डॉ संतोष कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ अमरेंद्र सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर समेत शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed