फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ED's action lasted for 12 hours, team took documents with them

ईडी की लगातार 12 घंटे चली कार्रवाई, टीम साथ ले गई दस्तावेज

Thu, 29 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
ED's action lasted for 12 hours, team took documents with them
भाजपा नेता और शराब कारोबारी ओम प्रकाश जायसवाल के भाई प्रदीप जायसवाल की शराब की बिक्री की धनराशि जमा करने वाले सेंटर पर बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापे की कार्रवाई कर 12 घंटे तक लगातार छानबीन की। इस दौरान हर कोई जांच से जुड़ी जानकारी लेने के लिए परेशान दिखा। भाजपा नेता ओम प्रकाश खुद जांच अधिकारियों के बारे में जानकारी लेने के लिए लखनऊ तक संपर्क साधने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सुबह दो गाड़ियों में ईडी की टीम छापे की कार्रवाई के लिए पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लाइन बाजार थाने से एक दारोगा और कुछ पुरुष व महिला सिपाहियों को साथ लिया। सुबह से ही बंद कमरे में जांच में जुटे रहे। दोपहर में कुछ ताले भी तोड़े। मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर ईडी के अधिकारी बाहर आ गए और उन्हें गेट के बाहर करवा दिया। यह स्थिति रात आठ बजे तक चलती रही। आबकारी विभाग के अधिकारी भी पूरे मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे। खुद ओम प्रकाश जांच करने पहुंचे अधिकारियों को लेकर परेशान थे। वह इस बात का पता लगाने में जुटे थे कि न तो उन्हें कोई सर्च वारंट मिला है और न ही कोई नोटिस, इसके बाद भी टीम यहां क्यों कार्रवाई कर ही है। उन्होंने इसकी जानकारी के लिए डीएम-एसपी से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों व मंत्री से संपर्क साधा। हालांकि, देर शाम कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें पता चला कि जांच करने वाले ईडी के अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि मुझे परेशान और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सहारनपुर प्रकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इस बीच, ईडी के अधिकारियों ने भी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed