फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eastern University's convocation today, 81 meritorious will get gold medal, 222 will get degree.

Jaunpur News: पूविवि का दीक्षांत आज, 81 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल, 222 को डिग्री

Wed, 08 Nov 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eastern University's convocation today, 81 meritorious will get gold medal, 222 will get degree.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 27 वां दीक्षांत समारोह बृहस्पतिवार को होगा। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों 81 मेधावियों को गोल्ड मेडल और 222 को डिग्री दी जाएगी। समारोह को लेकर बुधवार की शाम तक तैयारी पूरी कर ली गई। यहां सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर समारोह का पूर्वाभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में पूर्वाभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि (पीपल्स वर्ल्ड कमीशन ऑन ड्राउट एण्ड फ्लड, स्वीडन) तरुण भारत संघ, राजस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सिंह की भूमिका में डॉ. श्याम कन्हैया और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी की भूमिका में मनोविज्ञान विभाग की डॉ. अनु त्यागी थीं। पूर्वाभ्यास में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की भूमिका का निर्वहन बायोटेक्नोलॉजी विभाग की प्रो. वंदना राय ने किया। पूर्वाभ्यास की शुरुआत में शोभायात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। इसमें विद्या परिषद और कार्य परिषद के सदस्य शामिल हुए। स्वर्ण पदकधारकों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए। संचालन जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने किया। बीएन सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. बीडी शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन




11 बजे से शुरू होगा दीक्षांत

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 27 वां दीक्षांत समारोह अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में नौ नवंबर को होगा। समारोह के लिए 10.50 बजे कुलाधिपति का आगमन विश्वविद्यालय के हेलिपैड पर होगा। इसके बाद 11 बजे से 1.30 बजे तक संगोष्ठी में आयोजित दीक्षांत समारोह में रहेंगी। 2.15 बजे से 3.15 बजे तक विश्वविद्यालय में बैठक करेंगी। जनसंचार विभाग के विद्यार्थी रामनरेश को अमर उजाला के नवोन्मेषक ‘अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक’ भी प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed