{"_id":"6560e4a0fac6a896540dd449","slug":"eastern-university-defeated-ravi-shankar-university-by-49-runs-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-8662-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पूविवि ने रविशंकर विवि को 49 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पूविवि ने रविशंकर विवि को 49 रन से हराया
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार से पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उद्घाटन मैच पूर्वांचल विश्वविद्यालय व पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर के बीच खेला गया। इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने पं.रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर को 49 रनों से पराजित किया। पं.रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर निर्धारित 15 ओवर में 101 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें नीतू गौड़ ने 36 गेंद पर 39 रन, सोनाली सिंह ने 13 गेंद पर 16 रन का योगदान दिया। पं.रविशंकर विश्वविद्यालय की ओर से गेंदबाजी करते हुए दुर्गेश नंदनी ने तीन ओवर 11 रन देकर दो विकेट, पल्लवी वर्मा ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिया।
विज्ञापन
102 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर ने 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 52 रन ही बना सकी। जिसमें दुर्गेश नंदनी ने 13 गेंद पर 13 रन एवं खुशी ठाकुर का 32 गेंद पर 12 रन का योगदान रहा। निर्णायक की भूमिका में नारायण गुप्ता, राजेश पटेल व स्कोरर विपिन सर्राफ रहे।
इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो.सुरेश कुमार पाठक, एआर अजीत प्रताप सिंह, बबिता सिंह, खेलकूद परिषद के सचिव प्रो.ओपी सिंह आदि उपस्थित रहे।