Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vineet Seth appointed as Kashi regional treasurer of the BJP Backward Classes Morcha

Jaunpur News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बने विनीत सेठ

Tue, 17 Nov 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vineet Seth appointed as Kashi regional treasurer of the BJP Backward Classes Morcha
विनीत सेठ को भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा का क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत
जौनपुर। गहना कोठी के अधिष्ठाता और वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का काशी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर और एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। नेताओं ने उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और लंबे समय से किए जा रहे समर्पण का सम्मान बताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि विनीत सेठ लंबे समय से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक कार्यों के प्रति गंभीरता सराहनीय है। विश्वास है कि वह नई जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा कि विनीत सेठ की पहचान समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में रही है। उन्होंने हमेशा पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को प्राथमिकता दी है। विनीत सेठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं और भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करते रहे हैं। काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर, वाराणसी जिला, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज महानगर और अमेठी सहित कुल 16 जिले शामिल हैं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही सामान्य व्यक्ति बनता है सांसद : विद्यासागर सोनकर
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर के जिला कार्यालय पर सोमवार को बैठक एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता से बड़ा कोई नहीं है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संघर्ष से ही सामान्य व्यक्ति सांसद, विधायक और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुंचता है। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे जिला संगठन और कार्यकर्ताओं की ओर से है। इस मौके पर एमएलसी बृजेश सिंह, जिला प्रभारी दिनेश मौर्य, संदीप सिंह, डॉ. राकेश सिंह, सुदर्शन सिंह, केपी मिश्रा, रणविजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed