फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Earth mound collapsed, killing two of debris crushed

मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबने से दो की मौत 

Tue, 20 Dec 2016 01:57 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 20 Dec 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सई नदी के किनारे सोमवार की शाम मिट्टी का टीला ढहने से उसके मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मिट्टी के टीले में बने मांद में शिकार की तलाश में घुसे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

 

वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंड्रा गांव निवासी विनोद चौहान, अजय चौहान, अविनाश चंद्र और सतीश चौहान  शिकार की तलाश में जलालपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सई नदी के किनारे पहुंचे थे। यहां नदी के किनारे वे एक शाही का पीछा करते एक मांद के पास पहुंचे। शाही माद में घुस गया तो उसकी खुदाई शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 

दो बजे से मांद की खुदाई शुरू की। शाम करीब छह बजे तक वे खुदाई कर रही रहे थे तभी मिट्टी का टीला ढह गया। विनोद चौहान (32) और अजय चौहान (29) मलबे में दब गए। बाहर मौजूद उनके साथी अविनाश और सतीश नो शोर मचाया। गांव के लोग भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी गई। पुुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटवाकर शव बाहर निकाला। सूचना पर दोनों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed