फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Earlier it was sluggish, under pressure, the police showed speed

पहले थी सुस्त, दबाव पड़ने पर पुलिस ने दिखाई तेजी

Thu, 06 Jan 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Earlier it was sluggish, under pressure, the police showed speed
किराना व्यवसायी अखिलेश जायसवाल के अपहरण की घटना को सिकरारा पुलिस ने पहले हल्के में लिया था। बाद में राजनीतिक और व्यापारियों का दबाव पड़ा तो मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

व्यवसायी अखिलेश जायसवाल 30 दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे घर से टहलने निकले थे। दो घंटे तक इंतजार के बाद पत्नी अनामिका ने फोन लगाया तो नंबर बंद मिला। घबराई पत्नी ने आसपास के लोगों और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस आई और छानबीन कर चली गई। अगले दिन सुबह घर से कुछ दूर सड़क के किनारे अखिलेश की टोपी मिली तो पत्नी ने परिजनों के साथ थाने में अनहोनी की आशंका की जताते हुए तहरीर दी किंतु पुलिस ने इसे हल्के में ले लिया और गुमशुदगी की बात करने लगी। बाद में व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए तीसरे दिन एक जनवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद भी कुछ पता न चलने पर परिवारवाले रविवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह से मिले। उन्होंने उन लोगों केसामने ही थानाध्यक्ष संतोष राय को फोन पर कड़े शब्दों में हिदायत दी थी। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, विधायक लकी यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने व्यवसायी के परिजनों से मिल कर ढांढस बधाया। साथ ही डीआईजी व एसपी से त्वरित कार्रवाई करने की बात कही। इसकेबाद पुलिस ने समसपुर भूआकला निवासी अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया। बाजार में पूरे दिन इसी की चर्चा होती रही, काश जिस गति से पुलिस ने मंगलवार की रात कार्रवाई की, उसी तरह पहले इस मामले में लगी होती तो शायद अखिलेश मुक्त करा लिए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed