{"_id":"57c5dcdc4f1c1bc6162cb6a9","slug":"e-vv-lock-inlaid-into-the-administrative-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि के प्रशासनिक भवन में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि के प्रशासनिक भवन में जड़ा ताला
jaunpur
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश फार्म को भरते छात्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर बहादुर सिंंह पूर्वांचल विश्वद्यालय के बीटेक और बीफार्मा के छात्रों ने मंगलवार को हंगामा खड़ा कर दिया। मुख्य गेट में ताला बंद कर धरने पर बैठ गए। फीस को लेकर छात्र और विवि प्रशासन आमने सामने हो गए हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही 50 हजार रूपये फीस जमा करवा लिया है। इसके बाद अब दस हजार रूपये का शपथ पत्र भरवा रहा है।
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीफार्मा और बीटेक के छात्र मंगलवार को नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में विवि के प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में ने कहा कि सत्र शुरू होने के बाद वह 50 हजार रूपये जमा कर चुके हैं। लेकिन अब छात्रों से दस हजार रूपये का शपथ पत्र देने को कहा जा रहा है। किस बात के लिए ऐसा कहा जा रहा इसकी जानकारी नहीं दी जा रही।
बिना कारण बताए ही शपथ पत्र देने के लिए फरमान जारी कर दिया गया। छात्र शपथ पत्र देने को तैयार नहीं है। वह इस बात को लेकर भी परेशान हैं कि वह 50 हजार रूपये फीस जमा किए हैं। फीस वापसी के लिए जब वह आवेदन करेंगे तो आवेदन में 50 हजार रूपये ही दिखा सकेंगे। शासन से उनकी फीस पचास हजार रूपये वापस हो जाएगी तो उन्हें दस हजार का नुकसान उठाना पड़ेगा।