फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   E-ticket will have to be taken to go to the royal fort

शाही किला में जाने के लिए लेना होगा ई-टिकट

Sun, 05 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
E-ticket will have to be taken to go to the royal fort
सवा तीन महीने से बंद शाही किले में पर्यटक सोमवार से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घूम सकेंगे। उनको मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए काउंटर से टिकट बिक्री पर रोक है। ऐसे में आनलाइन टिकट ही लेना पड़ेगा। गेट पर ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। पूरा विवरण दर्ज करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

24 मार्च को लॉक डाउन के बाद शाही किला में पर्यटकों का प्रवेश रोक दिया गया था। तब से ही किले का दीदार की इच्छा रखने वाले लोग मायूस थे। अनलॉक-2 के तहत सरकार ने छह जुलाई से पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों को खोलने का निर्देश दिया है। इसके तहत शाही किला भी सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। रविवार को किला खोला गया लेकिन वहां तैयारियां चलती रहीं। पुरातत्व विभाग के जूनियर सीए जे राजू के निर्देशन में किला परिसर में बैरिकेडिंग व घेरे बनाने का काम किया जाता रहा। जे. राजू ने बताया कि सुबह सात से शाम 5 बजे तक किला खुला रहेगा। गेट पर ही सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पर्यटक का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। 65 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं है। अगर कोई बिना मास्क लगाए आता है तो उसे भी बाहर कर दिया जाएगा। ऑनलाइन माध्यम से टिकट की बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के बाद अधिकतम एक घंटे तक पर्यटक अंदर रह सकेंगे। वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, खाने-पीने का सामान ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed