फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   E rickshaws are moving away from the prescribed route, creating traffic jams

Jaunpur News: निर्धारित रूट से हटकर चल रहे ई रिक्शा, लग रहा जाम

Sat, 28 Oct 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
E rickshaws are moving away from the prescribed route, creating traffic jams
जौनपुर। शहर में यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ई-रिक्शा रूट का निर्धारण किया गया है। लेकिन कहीं पर भी अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से शहर में फर्राटा भरते हुए नजर आते हैं। मौजूदा समय शहर में लगभग तीन से चार हजार ई रिक्शा दौड़ रहे हैं। ऐसे में आए दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब पांच लाख की आबादी वाले शहर में अक्सर जाम लगता है। इस समस्या को देखते हुए तीन साल पहले यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने मिलकर रूट चार्ट तैयार किया था। उस समय 944 से अधिक ई-रिक्शा को 15 रूटों में बांटकर उन्हें रूट नंबर दे दिया गया। कहा गया कि जिसका जो नंबर होगा उसी पर चलेगा। इससे जाम की समस्या का समाधान होते दिखने लगा। कुछ ही दिनों बाद रिक्शा चालकों ने नंबर मिटा दिया और मनमाने तरीके से रूटों पर आवागमन करने लगे। जिसे जहां के लिए सवारी मिली वहां के लिए चल दिए। ऐसे में एक-एक रूट पर कई वाहन एक साथ पहुंचने लगे। इससे अब रूटों की व्यवस्था कागजों में चल रही है। इससे आए दिन शहर में जाम की स्थिति बन जा रही है। इस वर्ष अब तक गलत रूट पर जाने पर करीब 3000 ई रिक्शाचालकों का चालान काटा गया। इनसे करीब 15 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

तय किया गया रूट:-
कलीचाबाद, कोतवाली, सिटी स्टेशन, रोडवेज, अंबेडकर तिराहा, कचगांव, कचहरी रोड, गांधी पार्क आदि रूटों को ई-रिक्शा के लिए तय किया है। इसी हिसाब से चालकों को नंबर दिए गए हैं, लेकिन ई-रिक्शा चालक नियम का पालन नहीं कर रहे। इससे ओलगंज, कोतवाली, खोवामंड़ी, पालिटेक्निक चौराहा, जेसीज चौराहा पर आए दिन जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भीड़भाड़ वाले जगहों पर चलने वाले ई-रिक्शा का रूट निर्धारित किया गया है। सभी को अपने-अपने रूटों पर चलने के निर्देश दिए गए है। ऐसे में गलत रूट पर पकड़े जाने पर उनके खिलाफ एक हजार रुपये के जुर्माने की वसूली की जाएगी। - जीडी शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed