फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Durga Puja: Traffic diversions to remain in place at seven locations in the city until October 20

दुर्गा पूजा : 20 अक्तूबर तक शहर में सात स्थानों पर रहेगा डायवर्जन

Sun, 18 Oct 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja: Traffic diversions to remain in place at seven locations in the city until October 20
दुर्गापूजा और दशहरा मेला के मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन चार्ट तैयार कर लिया है। 17, 18 और 19 अक्तूबर को 15 और मूर्ति विसर्जन के दिन सात पॉइंट पर शाम चार बजे से रुट डायवर्जन लागू रहेगा। 21 अक्तूबर की सुबह नाै बजे डायवर्जन खत्म होगा।
विज्ञापन

पुलिस ने मेले में भीड़ को देखते हुए शहर के अंदर हट्ठीमदारी पुलिस चौकी से चौक बाजार जाने वाले मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सभी वाहन सईद रोड तक आएंगे और जाएंगे। जीवनराम छात्रावास के मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

डायवर्ज चार्ट के अनुसार 17 से 19 अक्तूबर तक अस्पताल रोड बालनिकेतन के पास महिला अस्पताल की चहारदीवारी से गेट फ्लाई ओवर के पास से कोई भी वाहन रोडवेज की तरफ नहीं जाएगा। जीवनराम छात्रावास मैदान से कोई भी वाहन बालनिकेतन की तरफ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ तिराहे से कोई भी वाहन रोडवेज की तरफ नहीं जाएगा बल्कि दो पहिया या चार पहिया वाहन मुंशीपुरा ओवर ब्रिज से स्टेशन रोड होते हुए जाएंगे। टीसीआई से कोई भी वाहन सदर चौक की तरफ नहीं जाएगा। वाराणसी से गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़ जाने वाले भारी वाहन मेला समाप्ति तक बढुआगोदाम बाईपास से मतलूपुर होते हुए जाएंगे। बलिया की तरफ से गोरखपुर, आजमगढ़ व वाराणसी जाने वाले वाहन बलिया मोड़ से डाडी चट्टी, सहरोज होते हुए जाएंगे। मुसरदह मोड़ से भारी वाहन मेला समाप्ति तक भीटी चौराहा की तरफ नहीं आएंगे। एएसपी के अनुसार जिले से प्रतिदिन 12 लाख वाहन 5 जिलों( गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर और देवरिया ) की ओर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed