फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to non-repair, the road has been in bad condition for 10 years, population of 5 thousand is troubled.

Jaunpur News: मरम्मत नहीं होने से सड़क 10 वर्षों से बदहाल, 5 हजार की आबादी परेशान

Thu, 01 Aug 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Due to non-repair, the road has been in bad condition for 10 years, population of 5 thousand is troubled.
जौनपुर। खुटहन ब्लॉक क्षेत्र में 5,000 की आबादी क्षेत्र को जोड़ने वाली धमउर खास चौराहे से गांव की तरफ जाने वाली सड़क मरम्मत नहीं होने से 10 सालों में पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। इस सड़क पर जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। इस मार्ग से रोजाना 1,000 राहगीरों व 500 से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के विधानसभा क्षेत्र के गांव की सड़क अभी तक गड्ढामुक्त नहीं हो सकी है। यह मार्ग जिला मुख्यालय मल्हनी से खुटहन और कलापुर-नौली मार्ग को जोड़ता है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या बरसात में होती है, जब सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। राहगीर, ग्रामीण व स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल होते रहते हैं। पंचायत भवन के पास सड़क टूट गई है। इन समस्याओं को जनप्रतिनिधि व अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र के गुड्डू प्रजापति, विनोद विश्वकर्मा, पवन गुप्ता, अनिल अग्रहरि, चेतन श्रीवास्तव, भोला अग्रहरि आदि ने बताया कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की लापरवाही, उपेक्षा व उदासीनता के कारण सड़क बदहाल पड़ी है।
विज्ञापन




.....................................



वर्जन ...



इस सड़क को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी।



-राजेंद्र कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed