फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to humidity, the number of patients suffering from skin diseases increased, instead of 100, 150 people reached the OPD.

Jaunpur News: उमस से त्वचा जनित रोगों के मरीज बढ़ेे, 100 की जगह 150 लोग पहुंचे ओपीडी में

Tue, 02 Jun 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Due to humidity, the number of patients suffering from skin diseases increased, instead of 100, 150 people reached the OPD.
मछलीशहर तहसील परिसर में आयोजित रक्तचाप जागरूकता शिविर में लोगों को जागरूक करते डाक्टर बी एल याद
जौनपुर। उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्ची बनवाने के लिए काउंटरों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

ओपीडी में कुल 1,072 मरीजों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया। इनमें करीब 150 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज कराने पहुंचे थे। सुबह शुरू हुई ओपीडी दोपहर बाद दो बजे तक लगातार चलती रही।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरदीप ने बताया कि बारिश और उमस भरी गर्मी के कारण दाद, खाज और घमौरियों से पीड़ित मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। हर रोज करीब 150 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज कराने पहुंच रहे हैं। जबकि एक सप्ताह पहले तक करीब 100 मरीज ही ओपीडी में आते थे। उन्होंने मरीजों को परामर्श दिया कि इस मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है, इसलिए कपड़ों को पूरी तरह सुखाकर ही पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में निकलने से पहले बरतें सावधानी- फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि इन दिनों अस्पताल आने वाले मरीजों में मुख्य रूप से गले में खराश, बुखार और खांसी की समस्या देखने को मिल रही है। उन्होंने सलाह दी कि इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहना चाहिए। यदि किसी जरूरी काम से धूप में निकलना भी पड़े, तो पर्याप्त पानी पीकर और सिर को ढककर ही बाहर निकलें। चक्कर आने, अधिक प्यास लगने या सिरदर्द होने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर दवा लें।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय कुमार कनौजिया ने बताया कि मौसम के मिजाज के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन मुस्तैदी से इलाज की व्यवस्था में जुटा है और उपचार के साथ-साथ सभी मरीजों को गर्मी व उमस से बचाव के तरीके भी समझाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed