फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to fear of toll plaza, big vehicles are coming from the village road

Jaunpur News: टोल प्लाजा के डर से गांव की सड़क से घूम कर आ रहे है बड़े वाहन

Tue, 02 Jul 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of toll plaza, big vehicles are coming from the village road
सिरकोनी के पास बने टोल प्लाजा शुरू होने के बाद टोल टैक्स से बचने के लिए कार और जीप जैसे वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल ही रही थे, अब ओवरलोड बड़े वाहन भी मुफ्तीगंज, जफराबाद आदि मार्गों से होकर पुलिस चौकी गौरा के नहर का रास्ता पकड़कर जा रहे है। इससे ये मार्ग और क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर पहले से जगह-जगह गड्ढे बने हुए थे। इससे लोक निर्माण विभाग द्वारा जगह-जगह ईंट भर दी गई थी। अब बड़े वाहनों के आने जाने से फिर सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। हल्की बरसात के बाद पानी भर जा रहा है। छोटे वाहनों के साथ-साथ साइकिल और बाइक साइकिल सवार भी गुजरने से कतरा रहे हैं। बड़े वाहनों के आने जाने से उड़ रही धूल से आस पास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। छोटे बच्चे घर से निकलने से डर रहे हैं। वहीं पुलिस इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष और गौरा निवासी लल्लन प्रताप सिंह का कहना है कि बड़े वाहनों के आने-जाने से धूल ही धूल उड़ रही है। रास्ता खराब होने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। नहर के किनारे मकान में रहने वाले सतीश का कहना है जब बड़े वाहन गुजरते है तो भय बना रहता है। बच्चों का विशेष ध्यान देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed