फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to dirt in residential school, 30 children became skin patients, 140 left school in one year

Jaunpur News: आवासीय विद्यालय में गंदगी के कारण 30 बच्चे हुए चर्म रोगी, एक साल में 140 ने छोड़ा स्कूल

Sun, 05 Jan 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Due to dirt in residential school, 30 children became skin patients, 140 left school in one year
गांव मनिहा गोविंदपुर स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में साफ-सफाई के अभाव में बच्चे चर्म रोग से ग्रसित हो रहे हैं। इस समय 30 से अधिक बच्चे चर्म रोग से पीडित हैं, जबकि पिछले एक साल में 140 बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया है। आरोप है कि विद्यालय में न तो रसोई की व्यवस्था ठीक है और न ही शौचालय व स्नानघर की। चारों ओर गंदगी का अंबार है। कई-कई दिनों तक साफ-सफाई नहीं होती है। गंदगी के बीच विद्यार्थियों को यहां रहना पड़ता है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित इस आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाएं हावी हैं। करीब 13 करोड़ रुपये से दो साल पहले विद्यालय का निर्माण कराया गया था। यहां हाॅस्टल में रहकर कक्षा 6, 7, 8 के कुल 80 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। पंजीकरण 220 विद्यार्थियों का है। आरोप है कि विद्यालय में समुचित व्यवस्थाओं के अभाव में 140 बच्चों ने विद्यालय छोड़ दिया है। पढ़ाई के नाम पर भी खानापूर्ति की जा रही है। 10 शिक्षकों की जगह सिर्फ दो की ही तैनाती है। विद्यार्थियों ने बताया कि यहां पर सामुदायिक अस्पताल चोरसंड के एक चिकित्सक की तैनाती है। मगर वह भी नियमित नहीं आते हैं। चर्म रोग से पीड़ित बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

विद्यालय में निर्माण के समय से ही स्नानघरों में गीजर और सुरक्षा के दृष्टिगत चारों ओर कैमरे लगाए गए थे, जो वर्तमान शोपीस बने हुए हैं। आज तक इनका उपयोग नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विद्यालय के अंशु गौतम कक्षा 6, रितिक सिंह कक्षा 7, जिगर कक्षा 7, अमन सरोज कक्षा 6, राजवीर कक्षा 8, सन्नी सरोज 7, विवेक यादव कक्षा 7, गनेश कुमार कक्षा 8, प्रियांशु राजभर कक्षा 8, हिमांशु कक्षा 6, महेश चौहान कक्षा 8, सार्थक यादव कक्षा 7, अभिनव सिंह कक्षा 7, नितेश कुमार कक्षा 6, अहम कुमार कक्षा 6, विवेक कक्षा 6, अजित यादव कक्षा 8, हरीश कुमार कक्षा 7, अनमोल कुमार कक्षा 6, सन्नी कुमार कक्षा 6, पवन कुमार कक्षा 6, अभिषेक सिंह कक्षा 6, चंदन कक्षा 8 आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed