{"_id":"266c31f36bdb610e218ef7254dab327b","slug":"dua-of-well-being-of-artists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने की सलामती की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने की सलामती की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में विनाशकारी भूकंप में हताहत लोगों की आत्मा की शांति और भविष्य में ऐसी आपदा की पुनरावृत्ति न होने के लिए बृहस्पतिवार को कलाकारों ने हमजा चिश्ती की दरगाह में दुआ की।
कलाकारों ने चादरपोशी कर सलामती की दुआ मांगी। भोजपुरी कलाकार आशीष माली के नेतृत्व में सिपाह स्थित दरगाह में पहुंचे कलाकारों ने मत्था टेककर ऊपर वाले से अमन-चैन की दुआ की।
कहा कि भूकंप ने सभी को हिलाकर रख दिया है। हम यही दुआ करते हैं कि ऐसी त्रासदी दोबारा न आए। इस मौके पर लहगर बच्चा कौवाल, नगमा, नजमा, मनोज सोनी, सुहैल खान, सतीश त्रिपाठी, पूनम, रिया, एसके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
उधर, उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई ने जिले के सफाईकर्मियों से पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक दिन का वेतन देने की अपील की है।
बृहस्पतिवार को विकास भवन में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष संजय चौधरी और जिला मंत्री शिव कुमार यादव ने अपील करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में संगठन भूकंप पीड़ितों के साथ है।
इस मौके पर अशोक गौतम, हीरालाल भारती, विकास यादव, अंजनी मौर्या, राम अजोर नागर, पंकज यादव, राम आसरे यादव, पंचम बिंद, रमापति यादव, मो. गुलाम, पृथ्वीपाल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
स्वर्णकार कारीगर संघ ने नेपाल में भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए 51 हजार रुपये का संग्रह किया है। संघ के अध्यक्ष राजेश सेठ ने बताया कि स्वर्णकार कारीगर संघ ने चंदा इकट्ठा करके ड्राफ्ट बनवाकर जिलाधिकारी के माध्यम
से प्रधानमंत्री के राहत कोष में जमा कर दिया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने नगर का भ्रमण कर धन एकत्रित किया। इस मौके पर चंदन सेठ, संतोष सेठ, मंगल सेठ, मनोज सेठ, शिव आसरे, कार्तिक, संतोष, राहुल, संदीप, हिमांशु, बृजेश, नीरज, लवकुश आदि ने सहयोग किया।