{"_id":"5f89eae28ebc3e5fa207620d","slug":"drug-traders-oppose-e-pharmacy-jaunpur-news-vns553278426","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारियों ने ई-फार्मेसी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यापारियों ने ई-फार्मेसी का किया विरोध
विज्ञापन
जौनपुर। केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक कर गैर कानूनी तरीके से चल रही ई-फार्मेसी का विरोध किया है।
संगठन ने कहा कि ई-फार्मेसी की आड़ में कंपनियां नकली तथा नशीली दवाओं का कारोबार कर रही हैं। संगठन ने आम उपभोक्ताओं को आगाह किया कि ऑनलाइन दवाओं से बचें क्योंकि ऑनलाइन दवा रख-रखाव के मानक पर खरी नहीं उतरती।
संगठन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि गैरकानूनी तरीके से चल रही आनलाइन कंपनियों पर रोक लगाई जाए। संगठन के महामंत्री राजेंद्र निगम ने कहा कि अगर सरकार ई-फार्मेसी को कानूनी मान्यता देती है है तो छोटे दवा व्यवसाइयों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अमित मौर्या ने किया। बैठक में संगठन के चेयरमैन महेन्द्र गुप्ता, संयोजक दिलीप गुप्ता, इरफान अहमद, भूपेंद्र सिंह, रितेश श्रीवास्तव, सुभाष मौर्या, सुनील चौरसिया, दिलीप जायसवाल, ध्रु्व जायसवाल आदि मौजूद रहे।