फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Driver dies after being crushed under tractor engine

Jaunpur News: ट्रैक्टर का इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत

Thu, 23 Apr 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being crushed under tractor engine
स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा दीपकपुर से नाले पर जाने वाले चकरोड पर ट्रैक्टर के इंजन पलटने से चालक प्रेमचंद पटेल (50) की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक शेष नगर रमनगरा गांव में रहकर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिराने का काम कर रहा था। खाली ट्राली लेकर जा रहा था अचानक इंजन पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। एम्बुलेंस से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्थानीय अमित पांडेय ने बताया कि मृतक मूल रूप से मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत दखिनियां गांव का रहने वाला था, जो यहां नेवासा के रूप में रह रहा था। सूचना पाते ही परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ गए थे। जहां मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed