फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drinking water problem of forty thousand people of the city will be removed soon

शहर के चालीस हजार लोगों की पेयजल समस्या जल्द होगी दूर

Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem of forty thousand people of the city will be removed soon
अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही शहर के रौजा अर्जन में अधूरे ओवर हेड टैंक का निर्माण फिर से शुरू होगा, जिससे करीब 40 हजार लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम शहरी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले फर्म की ओर से दोबारा निर्माण करने से मना करने के बाद अब दूसरे फर्म को शेष बचे ओवर हेड टैंक का निर्माण करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शासन से फर्म का निर्धारण होने के बाद ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाने शहर के रौजा अर्जन मोहल्ले में 2016 में दो हजार किलो लीटर क्षमता का निर्माण कराया जा रहा था। इस टंकी से तकरीबन 40 हजार आबादी को पेयजल उपलब्ध होता , लेकिन भूमि विवाद को लेकर 2016 में ही मामला कोर्ट में चला गया। इस दौरान कोर्ट ने स्टे लगा दिया, जिससे ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य रोक दिया गया, लेकिन 13 दिसंबर 2021 में स्टे समाप्त हो गया, जिसके बाद कार्यदायी संस्था जल निगम शहरी फिर से शेष बचे टैंक के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान वह पहले ओवर हेड टैंक बनाने वाले महंथ एंड संस वाराणसी को पत्र भेजा, जिसमें ओवर हेड टैंक के शेष बचे हिस्से का निर्माण करने को कहा, लेकिन वह टंकी का निर्माण कराने को राजी नहीं हुआ, जिसके बाद कार्यदायी संस्था ने शासन को पत्र भेजकर दूसरे फर्म से काम कराने की अनुमति मांगी है। जैसे ही दूसरे फर्म को ओवर हेड टैंक का निर्माण करने की स्वीकृत मिल जाएगी, उसके बाद कार्यदायी संस्था की ओर से ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन मोहल्ले के लोगों को होगी पेयजल आपूर्ति
शहर के रौजा अर्जन में टंकी का निर्माण होने से लगभग सात मोहल्ले के लोगों को पेयजल आपूर्ति होगी, जिसमें रौजा अर्जन, डढ़ियाना टोला, शेष बुढाउद्दीनपुर, मखदुमशाह बड़े, पुरानी बाजार व अर्जन मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति होगी, जिससे इन मोहल्ले के लोगों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवर हेड टैंक का निर्माण नहीं होने से पेयजल के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अधूरे पड़े ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा होने से यह समस्या दूर हो जाएगी। भूमि विवाद के कारण इस टैंक का निर्माण रुक गया था, लेकिन फिर से इस टैंक के शेष बचे हिस्से का निर्माण होने से सात मोहल्ले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। - साजिद अलीम सभासद, रौजा अर्जन
ओवर हेड टैंक के शेष बचे हिस्से का निर्माण होने होने से पयेजल की समस्या दूर हो जाएगी। पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, जब पेयजल नहीं मिल पाता था तो आरओ का पानी खरीदना पड़ता था। - मुफ्ती हाशिम

शहर के रौजा अर्जन मोहल्ले में अधूरा बना ओवर हेड टैंक का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। शासन को पत्र भेजकर दूसरी फर्म को इस टैंक के निर्माण करने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद टैंक का निर्माण करा दिया जाएगा। भूमि विवाद को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था, जिसका निस्तारण हो गया है। - अंकुर श्रीवास्तव, एक्सईएन, जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed