फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   drank beer after sneaking into a potato field, then broke the locks of many houses

Jaunpur News: आलू के खेत में छककर बीयर पी, फिर चटकाए कई घरों के ताले

Thu, 11 Jan 2024 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
drank beer after sneaking into a potato field, then broke the locks of many houses
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र और जलालपुर थाना क्षेत्र की सीमा के बीच हौज गांव में बुधवार की रात को चोरों ने एक के बाद एक कर के चार घरों को निशाना बनाया। नकदी, कीमती आभूषण समेत अन्य घरेलू सामान चोर समेट ले गए। आलू के खेत में बैठकर बीयर पी और फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। घटना स्थल पर पहुंची दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी विजयभान गौतम के घर का दरवाजा तोड़कर लगभग दो लाख का सामान चोर समेट ले गए। बगल में उनके भाई शशिभान गौतम के घर में सामने से दरवाजा तोड़कर सामान व नकदी गायब कर दिए। दूसरी तरफ जलालपुर थाना क्षेत्र में बिजेंदर कुमार के घर में सेंधमारी करते हुए चोरों ने घरेलू सामान पर हाथ साफ किया। चोर इतने बेखौफ थे कि बिजेंदर के घर के पीछे आलू के खेत में बैठकर बीयर भी पीए। गांव की रामादेवी के घर में छत के रास्ते घुसे चोर कीमती आभूषण उठा ले गए। उधर, हौज अभेरवा गांव निवासी आजाद के घर छत के रास्ते घुसे और अंदर सो रहे सभी सदस्यों के कमरे में कुंडी बाहर से बंद करते हुए इत्मीनान से घर खंगाला। सूटकेस टूटने की आहट पाकर उठी घर की महिलाओं ने शोर मचाया तो चोर भाग निकले। इस दौरान एक चोर की चप्पल भी छूट गईं। सीओ शहर कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed