राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नए प्राचार्य डॉ. शंभूराम सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. अखिलेश्वर शुक्ल ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया।
नवागत प्राचार्य डा. शंभूराम ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षिक उन्नयन एवं अनुशासन स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ में भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद से शिक्षण कार्य की शुरूआत की। इसके बाद टीडी कालेज में भूगोल विभाग में रीडर पद पर शिक्षण सेवा प्रदान किया। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज से चयन के बाद उन्होंने सोमवार को राज कालेज में प्राचार्य का पद भार ग्रहण किया। महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने नवागत प्राचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. मयानंद उपाध्याय, डॉ. अखिलेश कुमार गौतम, डॉ. मनोज वत्स, डॉ. श्यामसुंदर उपाध्याय, डॉ. ओमप्रकाश दूबे, डा. अभय प्रताप सिंह, डॉ. ज्योतिष यादव, डॉ. अजीत प्रकाश यादव, डॉ. संतोष कुमार पांडेय, डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी, डॉ. सुधाकर शुक्ला, डॉ. मनोज कुमार तिवारी, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. नीता सिंह, डॉ. अनीता सिंह, अनिल मौर्य, सुधाकर मौर्य, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।