फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DR . SB Singh became president

डा. एसबी सिंह बने अध्यक्ष

Mon, 22 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
DR . SB Singh became president
पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को तिलकधारी महाविद्यालय में हुआ। इसमें डा. समर बहादुर सिंह अध्यक्ष, डा. विजय कुमार सिंह महामंत्री और डा. राजेंद्र प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


 चुनाव में पांच जिलों के शिक्षकों ने मतदान किया। डा. समर बहादुर सिंह ने सात मतों से डा. हिमांशु सिंह को पराजित किया। समर बहादुर सिंह को 248 मत मिले जबकि हिमांशु सिंह को 241 मत मिले।
विज्ञापन


77 मत पाकर डा. बद्री प्रसाद सिंह तीसरे स्थान पर रहे। डा. समर बहादुर सिंह सात वोट से अध्यक्ष पद के लिए विजई घोषित किए गए।   चुनाव अधिकारी और टीडी काॅलेज के  प्राचार्य डा. राकेश सिंह ने नवनिर्वाचित
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से 12 बजे तक शिक्षकों का पंजीकरण कराया गया। 11 से 12 बजे तक प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

मतदान दोपहर 1.15 से 3.30 बजे तक हुआ। मतगणना का काम 4.15 से शुरू हुआ। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की।

महामंत्री पद के लिए डा. विजय सिंह 274 वोट पाकर विजई घोषित किए गए।  डा. सर्वेश पांडेय को 242 और डा. रणजीत सिंह को 44 को वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए डा. राजेंद्र सिंह विजई घोषित किए गए।

उन्हें 398 वोट मिले। डा. अखिलेश्वर शुक्ल 214 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।   डा. प्रेमानंद 148 मत पाकर तीसरे और डा. अबु सुफियान 109 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे।

संयुक्त मंत्री पद के लिए डा. राजीव रतन सिंह 319 मत पाकर विजई घोषित हुए। डा. राजीव त्रिपाठी को 269 और गंगेश दीक्षित को 255 वोट मिले। प्रांतीय प्रतिनिधि पद के  लिए डा. शशि नाथ सिंह चुने गए।


 उन्हें 253 मत मिलेे। डा. एसजेड अली को 224. डा. अखिलेश सेठ को 193 और यादवेंद्र दत्त तिवारी को 152 वोट मिले। डा. राजेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और  डा. अखिलेश्वर शुक्ला कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed