{"_id":"676841580eee8073f20ed0b9","slug":"dr-kaustubh-will-be-the-new-police-captain-of-the-district-dr-ajaypal-sharma-has-been-transferred-to-prayag-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur : डा.कौस्तुभ होंगे जिले के नए पुलिस कप्तान, डा.अजयपाल शर्मा का स्थानांतरण भेजे गए प्रयाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur : डा.कौस्तुभ होंगे जिले के नए पुलिस कप्तान, डा.अजयपाल शर्मा का स्थानांतरण भेजे गए प्रयाग
Sun, 22 Dec 2024 10:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:12 PM IST
सार
पटना के मूल निवासी 2015 बैच के आईपीएस ऑफिसर डा.कौस्तुभ जौनपुर जिले के नए कप्तान होंगे। शासन स्तर पर आईपीएस के स्थानान्तरण हुए हैं और पहले के कप्तान डा.अजयपाल शर्मा का स्थानान्तरण हो गया है ये अब प्रभारी अतिरिक्त आयुक्त प्रयागराज बनाए गए हैं।
विज्ञापन
नवागत पुलिस कप्तान डा.कौस्तुभ
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शासन स्तर से कुल पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसी में जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा का भी स्थानांतरण कर दिया गया, वह प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाए गए हैं। इनकी जगह पर अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक डा.कौस्तुभ को जिले का नया कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
डा.कौस्तुभ मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं। यह 2015 बैच के आईपीएस कैडर के अधिकारी हैं। इन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। डा.अजय पाल ने जिले में 22 महीने 20 दिन सेवा दी। इस दौरान वह अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जाने पहचाने गए। इनके नेतृत्व में 100 से अधिक मुठभेड़ हुई, जिसमें 109 बदमाश घायल हुए तो चार ढेर हुए।
विज्ञापन
पूर्वांचल में सबसे ज्यादा मुठभेड़ का रिकार्ड में दो सालों में उनके नाम ही रहा है। उनके नेतृत्व में लोकसभा 2024 का चुनाव भी सकुशल संपन्न हुआ। इनके नाम पर अपराधियों में भय का वातारण रहा। यह अपराध को कंट्रोल करने के लिए जाने जाते रहे। डा.कौस्तुभ के आने के जिले को लगातार चिकित्सा क्षेत्र के दूसरे कप्तान मिल रहे हैं। डा.अजयपाल शर्मा मास्टर ऑफ डेंटिस्ट रहे तो डा.कौस्तुभ एमबीबीएस हैं।
विज्ञापन