फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dr. Abdul Qadir Khan became the guardian of the Manager's Federation

डॉ. अब्दुल कादिर खान बने प्रबंधक महासंघ के संरक्षक

Sun, 10 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Abdul Qadir Khan became the guardian of the Manager's Federation
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज में निजी महाविद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक रविवार को हुई। इसमें मोहम्मद हसन ग्रुप आफ कालेजेज के संरक्षक डॉ. अब्दुल कादिर खान को संघ का संरक्षक चुना गया। प्रबंधक महासंघ पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश तिवारी की मौजूदगी में महासंघ के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि चार विषय विशेषज्ञों के स्थान पर दो को ही रखे जाएं। एनओसी जारी करने, लॉकडाउन में परीक्षा फीस में कटौती करने, दूर के परीक्षक होने के रोकने, विश्वविद्यालय की कमेटियों में महासंघ के एक-एक पदाधिकारी को स्थान देने, डीएलएड एवं बीटीसी का सत्र शून्य होने से रोकने, स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के प्राचार्य एवं असिस्टेंट प्रोफेसर को कार्यपरिषद में शामिल करने, विश्वविद्यालय की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र कराने आदि पर चर्चा हुई। महासंघ के संरक्षक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि हमें संगठन को मिलकर एक मजबूत और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। तहसील एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों को नामित करके संगठन को मजबूत बनाएंगे एवं कालेज के संबंधित सभी समस्याओं के निदान के लिए एकजुटता के साथ काम करने पर बल दिया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने प्रबंधकों के साथ समस्याओं एवं विषय पर विस्तार से चर्चा की। प्रबंधक संघ के जिलाध्यक्ष मानसिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

बैठक में प्रबंधक महासंघ के संरक्षक शिवसागर तिवारी, संरक्षक लालचंद यादव लाले, कोषाध्यक्ष विनोद तिवारी, डॉ. जीपी पाठक, मुन्ना यादव, श्याम सुंदर यादव, भूपेंद्र यादव ,रत्नेश तिवारी, अमित सिंह, अवधेश यादव, विनय सिंह, अरविंद यादव, लवकुश मौर्या आदि मौजूद रहे। संचालन राममूरत यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed