{"_id":"66ea10aa3d61666bbe0b3e84","slug":"dowry-harassment-case-filed-against-six-including-husband-jaunpur-news-c-193-1-va11001-122109-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पति समेत छह के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पति समेत छह के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारने-पीटने के आरोप में पति सहित परिवार के छह सदस्यों पर केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र की नूरपुर मतरी निवासी अनामिका ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 4 सितंबर 2023 को उसका विवाह कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कटाहित निवासी संजय के साथ हुआ था। विवाह के बाद जब ससुराल गई तभी से दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच बहला फुसलाकर उसे दिल्ली ले गए जहां प्रताड़ित करते रहे। किसी तरह वापस आई तो मेरे पति संजय, जेठ शंकर, ननद सीमा, ससुर गौरीशंकर, देवर मुकेश, चाचा रामआसरे द्वारा भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लगातार दहेज के रूप में एक लाख रुपए, सोने की चैन, अंगूठी, घड़ी, बइककी मांग की जाती रही। मना करने पर मुझे मानसिक, शारीरिक कष्ट देते रहे। वहां से भागकर वह मायके आ गई और घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मायके वालों की सलाह पर कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत छः के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- --
कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के साथ ही मार पीट करने के आरोपी पति समेत परिवार के छः सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
-- -