{"_id":"68f6454d4f25eae1930d22a1","slug":"dowry-harassment-case-against-five-people-jaunpur-news-c-20-1-vns1032-1162616-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विज्ञापन
बक्शा। महिला आरक्षी की तहरीर पर आर्मी में तैनात पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सरायलोका गांव निवासी विवाहिता नीलम सरोज ने तहरीर देकर बताया कि उनका मायका रज्जूपुर गांव में है। वे चंदौली के मुगलसराय थाने में महिला आरक्षी के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी बक्शा थाना क्षेत्र के सरायलोका गांव निवासी आर्मी में तैनात समरनाथ सरोज के साथ हुई। पिता हैसियत के अनुसार दान स्वरूप कुछ नकदी, सोने के गहने, कार व अन्य सामान दिए। कार उनके नाम से खरीदी गई थी। इससे ससुराल वाले नाराज हो गए। शादी के बाद वे ससुराल पहुंचीं तो अगले ही दिन पति समरनाथ सरोज, ससुर रघुनाथ, सास फूलकुमारी, जेठ अजय एवं जेठानी पूजा देवी ने उनकी मासिक आय पूछकर उसमें से 30 हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कही। बोले कि समरनाथ आर्मी में हैं और तुम्हारे घर वाले दहेज में कुछ नहीं दिए, इसलिए उसकी भरपाई करनी होगी। तहरीर में उन्होंने दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि एक दिन मुगलसराय पहुंचे पति ने भी गाली देकर पिटाई शुरू कर दी। बीते 7 सितंबर को अवकाश लेकर ससुराल पहुंची तो सास, ससुर, जेठ, जेठानी प्रताड़ित करने लगे। बोले कि तुम्हें किसी दिन मारकर लटका देंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि नीलम की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।