{"_id":"6716c328da090f0b6303b717","slug":"double-century-of-dengue-in-the-district-245-patients-found-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-123854-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जिले में डेंगू का दोहरा शतक, मिले 245 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जिले में डेंगू का दोहरा शतक, मिले 245 मरीज
विज्ञापन
जिले में डेंगू ने दोहरा शतक लगाया है। हर रोज पांच से 10 मरीज मिल रहे हैं। डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 245 पहुंच गई है। सबसे अधिक केस करंजाकला ब्लाॅक और शहरी इलाके में मिल रहे हैं। इन दोनों क्षेत्रों में अब तक 150 मरीज मिल चुके हैं।
जिन क्षेत्रों में तीन से अधिक डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां हाट स्पॉट बनाकर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले में 41 हाट स्पाॅट बनाए गए हैं। डेंगू से पीड़ित अधिसंख्य लोगों में लक्षण नहीं दिखते, लेकिन जिन लोगों में लक्षण दिखते हैं, उनमें सबसे आम लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, मिचली और चकत्ते हैं। ज्यादातर लोग एक से दो सप्ताह में ठीक हो जाते हैं। कुछ लोगों में डेंगू गंभीर रूप से फैल जाता है और उन्हें अस्पताल में देखभाल की जरूरत होती है। यदि लक्षण दिखाई देते हैं तो वे आमतौर पर संक्रमण के 4-10 दिन बाद शुरू होते हैं और 2-7 दिनों तक बने रहते हैं। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी पर डेंगू की जांच कराई जा रही है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले बुखार के मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर डेंगू की जांच कराई जा रही है।
डाॅ. अशोक कुमार यादव का कहना है कि डेंगू होने पर तेज बुखार, शरीर और सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, थकान, बेचैनी, उल्टी या मल में खून आना, ज्यादा प्यास लगना, त्वचा का पीला और ठंडा होना, कमजोरी महसूस होना आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखें तो डाॅक्टर को तुरंत बताना चाहिए।