फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Door-to-door campaign conducted in villages of three corona positive patients

तीन कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के गांवों में चला डोर-टू-डोर अभियान, 6484 लोगों की हुई जांच

Thu, 30 Apr 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door campaign conducted in villages of three corona positive patients
दो दिन पूर्व मिले तीन नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को भी सर्वे में जुटी रही। जौनपुर के दोनों गांवों में घर-घर जाकर लोगों के सेहत के बारे में जानकारी ली गई। उनका ब्योरा तैयार किया गया है। सभी को किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। जलालपुर के ओइना गांव में दूसरे दिन 4840 और बदलापुर के करनपुर में 1644 लोगों की स्वास्थ्य टीम ने जांच की।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में कोरोना के तीन नए मामले आए थे। इसमें दो बदलापुर के करनपुुर गांव के निवासी थे, जो ट्रक में सवार होकर 23 अप्रैल की रात मुंबई से आए थे। ग्राम प्रधान की सतर्कता से वह गांव में नहीं घुस पाए थे। लिहाजा प्रशासन ने इस गांव को अभी हॉट स्पॉट नहीं बनाया है। एहतियात के तौर पर यहां घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीम को सर्वे के लिए लगाया गया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन पांच टीम ने 1644 लोगों का डाटा एकत्रित किया।
विज्ञापन

किसी में भी सर्दी, खांसी, बुखार आदि का लक्षण नहीं मिला है। शुक्रवार को भी यह जारी रहेगा। ग्राम प्रधान हीरावती जायसवाल के निर्देशन में गांव के सैनिटाइजेशन का कार्य जोरों पर है। उधर, जलालपुर के ओइना गांव में दस टीमों ने दूसरे दिन 4840 लोगों के सेहत की जांच की। सीएचसी के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दो दिनों में साढ़े 11 हजार लोगों के सेहत का परीक्षण हुआ है। किसी में भी सर्दी, खांसी का लक्षण नहीं मिला है। गांव में तीन शिफ्टों में दवा का छिड़काव निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed