{"_id":"cd988e642ffbdbd5c6e869014b285398","slug":"donate-the-food-to-hungry-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखे लोगों को करें अन्न का दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखे लोगों को करें अन्न का दान
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर डा. जगदीश गुलाटी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से बचाव के लिए संगठन पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रहा है। इसके अलावा अंधत्व निवारण और युवा शक्ति के उपयोग पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने लायंस क्लबों को साक्षरता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वह रविवार को शहर के एक होटल में संस्था की ओर से आयोजित तृतीय कैबिनेट सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में दस लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें खाने के लिए एक भी दाना नहीं मिल पाता है। इसलिए भूखे लोगों को अन्न का दान करें। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. आनंद श्रीवास्तव ने संस्था की ओर से किए गए कार्यों को गिनाया। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव और जोन चेयरमैन डा. क्षितिज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मीनू मिश्रा ने ध्वज वंदना की और फ्रेंड्स डांस ग्रुप के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधी।
अंत में वाइस डी गवर्नर प्रकाश जी अग्रवाल और रीजनल चेयरमैन राजेश तिवारी ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब जौनपुर के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, डा. वीएस उपाध्याय, महेंद्र नाथ सेठ, अनिल तुलस्यान, डा. अशोक श्रीवास्तव, अरुण कुमार, ऋषि सेठी समेत कई क्लबों के पदाधिकारी मौजूद रहे।