फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dogs were scratching the body of an innocent girl on the banks of the canal

नहर किनारे मासूम बच्ची की लाश को नोच रहे थे कुत्ते

Mon, 26 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dogs were scratching the body of an innocent girl on the banks of the canal
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोहांसा (केवटा के पूरा ) गांव में सोमवार की सुबह नहर किनारे 8 साल की बच्ची का लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची के शव को जानवर नोंच रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोहांसा (केवटा के पूरा) गांव के समीप से शारदा सहायक खंड 39 नहर गुजरी है। सुबह गांव के कुछ लोग टहलने निकले थे। जिनकी नजर, नहर किनारे करीब आठ साल की बच्ची की लाश पर पड़ी, जिसके शव को जानवर नोच रहे थे। इसकी खबर लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के ग्राम प्रधान जंग बहादुर यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष एसपी सिंह मय फोर्स पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। करीब दो घंटे तक शव की पहचान करने की कोशिश की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि नहर में चार-पांच दिन पहले काफी तेज पानी बह रहा था। संभव है कि शव प्रतापगढ़ की ओर से बहकर आया होगा, जो यहां झाड़-झंखाड में फंस गया होगा। जब पानी कम हुआ तो लाश दिखने लगी होगी जिसे जानवर नोंचने लगे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed