फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Doctors left the injured suffering in hospital

घायल को अस्पताल में तड़पता छोड़ चले गए चिकित्सक

Wed, 10 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Doctors left the injured suffering in hospital
शाहगंज। स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल युवक को तड़पता छोड़कर आवास पर चले गए।
विज्ञापन

जौनपुर शहर के मीरमस्त मोहल्ला निवासी शहजाद आलम अपनी ससुराल माहुल जनपद आजमगढ़ से अपने पुत्र अदनान (8) व रज्जाक (5) को लेकर घर लौट रहे थे। शाहगंज में स्थित मलमला पुलिया के पास लगे पुलिस के बैरियर से बाइक टकरा जाने पर शहजाद के सिर में गंभीर चोट लगी। दोनों मासूम बच्चों को भी चोट लगी। जिन्हे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर के कागजात तैयार करके चिकित्सक व कर्मी् घायल को वहीं पर छोड़कर कमरे पर चले गए। मरीज के कान से हो रहे रक्त स्राव से वह तड़पता रहा। घण्टेभर बाद पहुंचे परिवार के लोग उसे अपने साथ ले गए। इस बाबत चिकित्साधीक्षक डा. उमाकांत सान्याल का कहना है कि रेफर के बाद जब तक मरीज अस्पताल में है चिकित्सक की जिम्मेदारी होती है। अगर चिकित्सक के स्तर से ऐसी लापरवाही हुई है तो गलत है । इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed