{"_id":"5d97161f8ebc3e017768b98e","slug":"doctor-saved-life-of-a-newborn-by-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः डॉक्टर ने ऑपरेशन कर 12 घंटे के नवजात को दी नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः डॉक्टर ने ऑपरेशन कर 12 घंटे के नवजात को दी नई जिंदगी
Fri, 04 Oct 2019 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
नवजात।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर में एक सर्जन ने ऑपरेशन के बाद 12 घंटे के नवजात को एक नई जिंदगी दी। एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। पैदा होते समय ही बच्चे का पेट फट गया। जिससे उसका लीवर, आंत पूरी तरह से बाहर निकल आया। इसके बाद परिजन काफी परेशान थे। लोगों ने बच्चे को बीएचयू वाराणसी या किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
जिले के वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में 12 घंटे में एक नवजात शिशु का सफल ऑपरेशन किया गया। प्रतिमा पत्नी अश्वनी कुमार निवासी ग्राम ससौड़ा पोस्ट गौराबादशाहपुर की निवासी है। इनको एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के द्वारा बच्चा पैदा हुआ। बच्चा पैदा होते समय बच्चे का पेट फट गया।
विज्ञापन
जिससे बच्चे का लीवर, आंत पूरी तरह से बाहर निकल आया। परिजन आनन फानन में छोटे से बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंच गए। डाक्टर ने बच्चे के हाल को देखते हुए तुरंत सलाह दिया कि इस बच्चे का ऑपरेशन होगा। परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए। ऑपरेशन में डॉ. राजेश त्रिपाठी, विनोद कुमार यादव, स्टाफ नर्स सविता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन